Breaking LIVE : मणिपुर में केसीपी के दो उग्रवादी गिरफ्तार
Breaking News LIVE : देश और दुनिया की सभी बड़ी खबरों को जानने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहें.

मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले में प्रतिबंधित संगठन कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीपुल्स वार ग्रुप) के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादियों की पहचान युमनाम अबुंग सिंह उर्फ चिंगकपा (39) और थंगजाम जॉयकुमार सिंह (52) के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि उन्हें रविवार को एंड्रो इलाके में कैम्फोर सुंगफाम के पास नगारियान हिल्स में एक पहाड़ी पर उनके ठिकाने से गिरफ्तार किया गया. वहीं दूसरी ओर पहाड़ी इलाकों में आज भी बारिश होने की संभावना बनी हुई है.
लॉस एंजिल्स में 97वें एकेडमी अवॉर्ड्स शुरू हो गया है. इस दौरान सितारों का रेड कार्पेट पर जलवा देखने को मिला. इस आयोजन की शुरुआत लॉस एंजिल्स में लगी आग में अपनी जान गंवाने वालों को श्रद्धाजंलि देने के साथ हुई. डॉल्बी थिएटर एक बार फिर इस प्रतिष्ठित समारोह की मेजबानी कर रहा है. ऐसे में अगर आप भी ये जानने के लिए उत्साहित हैं कि किस कैटेगरी में कौन जीता है तो हमारे इस ब्लॉग के साथ जुड़े रहें.
कैटेगरी | विजेता |
बेस्ट फिल्म | अनोरा |
बेस्ट एक्ट्रेस | मिकी मैडिसन |
बेस्ट डायरेक्टर | सीन बेकर |
बेस्ट एक्टर | Adrien Broody |
बेस्ट ऑरिजनल स्कोर | द ब्रूटलिस्ट |
बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म | आई एम स्टिल हियर |
बेस्ट सिनेमैटोग्राफी | लोल क्रॉली (द ब्रूटलिस्ट के लिए) |
बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म | I'M NOT A ROBOT |
बेस्ट विजुअल इफेक्ट | ड्यून 2 |
बेस्ट साउंड | ड्यून 2 |
बेस्ट डोक्यूमेंटरी फीचर फिल्म | No Other Land |
बेस्ट डोक्यूमेंटरी शोर्ट फिल्म | The Only Girl In the Orchestra |
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस | Zoe Saldaña |
प्रोडक्शन डिजाइन | Wicked |
बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग | El Mal |
बेस्ट फिल्म एडिटिंग | Sean Baker |
बेस्ट मेकअप एंड हेयरस्टाइल | THE SUBSTANCE |
बेस्ट ऑरिजनल स्क्रीनप्ले | Sean Baker |
बेस्ट अडेप्टिड स्क्रीनप्ले | कोनक्लेव |
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर | कीरन कल्किन |
बेस्ट एनिमेटिड फीचर फिल्म | फ्लो |
बेस्ट एनिमेटिड शोर्ट फिल्म | IN THE SHADOW OF THE CYPRESS |
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन | पॉल टेजवेल |
इस बार नेटफिल्क्स की फिल्म एमिलिया परेज को सबसे ज्यादा 13 नामांकन मिले हैं. वहीं द ब्रूटलिस्ट के लिए एड्रियन ब्राडी, कॉन्क्लेव के लिए राल्फ फिएनेस और ए कंप्लीट अननोन के लिए टिमोथी चालमेट सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की दौड़ में हैं.